फतेहपुर:- किशनपुर थाना अंतर्गत रायपुर भसरौल के बहिया पुर गांव में छोटू उर्फ विवेक गुप्ता के 2 साल के बच्चे को सर्प ने डस लिया।यह बच्चा सुबहअपने पिता की किराने की दुकान में आकर खड़ा हो गया जैसे ही खड़ा हुआ वैसे ही सर्प ने उसके पैर में काट लिया आनन-फानन में परिजन उसको लेकर किशनपुर पहुंचे जहां पर उन्होंने डॉ सर्वेश को दिखाया सर्वेश ने कहा इसे बाहर ले जाएं इसके पश्चात परिजन तुरंत ही उसे लेकर सिराथू चले गए जहां वंदना हॉस्पिटल में उन्होंने इसका इलाज कराया और उदयन गांव के पास उसको दवा भी खिलाई जो कि कोई तांत्रिक या ओझा खिलाता है उससे भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ वह उसे लेकर लौट रहे थे कि रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई उसकी मृत्यु पर पिता को यकीन नहीं हुआ वह रास्ते से ही सीधे लेकर उसको छीछनी गांव पहुंचे जहां की एक सर्प दंश के जहर को उतारने का देवस्थान है। वहां पहुंचते-पहुंचते वह बालक दम तोड़ चुका था जिसकी सूचना अन्य परिजनों को लगी तो वह इस मासूम की मौत से बेहद गमगीन तथा सदमे में नजर आए।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी,ब्यूरो चीफ

