फतेहपुर:- जनपद मे किशनपुर थाना क्षेत्र के मडौली गांव में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का एक मामला सामने आया है जिस पर किशनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक किशनपुर थाना क्षेत्र के मडौली गांव निवासी ननकाई सोनकर की नाबालिक युवती को युवती का चाचा ही लेकर रफूचक्कर हो गया जिसको लेकर परिजनों ने किशनपुर थाने पर तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है पीड़ित ने तहरीर देते हुए बताया कि पिछले 3 तारीख को मेरी 15 वर्षीय पुत्री प्रतिदिन कि भाति रात में खाना खाने के बाद सोने चली गई उसके बाद मेरा छोटा भाई मंगू सोनकर युवती को रात में ही बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया जिसके बाद पुत्री की काफी खोजबीन की गई जिसका कही पता नहीं चला जिसके बाद पीड़ित ने किशनपुर थाने पर तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और आरोपी की खोजबीन कर रही है।
वही मामले को लेकर किशनपुर थाना अध्यक्ष शेर सिंह राजपूत ने बताया कि एक नाबालिग युवती को उसके चाचा द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है इस पर आरोपी चाचा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और तलाश की जा रही है।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

