Fatehpur Police: पटाखे की चिंगारी से गोदाम में लगी आग, लग्जरी कार सहित लाखों का सामान जलकर खाक

फतेहपुर:- सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराइन टोला मोहल्ले में पटाखे की चिंगारी से फल के गोदाम में आग लग गई। आग से गोदाम में खड़ी एक लग्जरी कार सहित लाखों का सामना जलकर खाक हो गया, घटना की सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रेगिड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आपको बता दें कि दीप नारायण दुबे के प्लाट में बने गोदाम में नसीम अहमद अपना फल का कारोबार करते हैं, फल के अलावा लकड़ी का ठेला और मकान मालिक की लग्जरी कार खड़ी होती है, गोदाम खुला है, उसमें छत नहीं पड़ी है। दिवाली पर्व पर रात में बच्चे पटाखा जला रहे थे,

इस दौरान एक रॉकेट जलकर गोदाम में गिर गया, जिससे गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग से विकराल रूप घारण कर लिया।
आग लगते देख आसपास के लोगों ने बुझाने का प्रयास किया,

लेकिन आग बढ़ती चली गई। गोदाम का गेट बंद होने से आग बुझाने में दिक्कत हो रही थी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में खड़ी लग्जरी कार, फल सहित लाखों का सामना जलकर राख हो गया।

संपादक के बारे में

Scroll to Top