फतेहपुर(बिन्दकी)- फतेहपुर जिले के बिन्दकी थाना क्षेत्र मे पुलिस ने रविवार रात महराहा रोड चौराहे मे तलाशी के दौरान पांच संदिग्ध युवको के कब्जे से 25 अवैध असलहे बरामद किये। फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया की रविवार की रात करीब नौ बजे बिन्दकी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र श्रीवास्तव और एसओजी दल ने मुखबीर की सूचना पर महराहा रोड चौराहे पे दो मोटरसाईकिलो से जा रहे
पांच संदिग्ध युवको को रोक कर तलाशी ली जिनके कब्जे से विभिन्न बोर के 25 अवैध असलहे और कई जिन्दा कारतूस बरामद हुए है। उन्होंने बताया की अवैध असलहो के साथ जिन युवको को गिरप्तार किया गया है। उनकी पहचान बाँदा जिले के मुनीर शाह (45) एवं कमलेश कुशवाहा (36) रायबरेली जिले के धर्मेंद्र बाजपेई उर्फ अन्नू (19) एवं संदीप सिंह (22) और फतेहपुर जिले के किशन उर्फ राजवेंद्र सिंह (20) के रूप मे की गई है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया है की युवको से पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया की वे मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलो मे असलहो की आपूर्ति करते रहते है। और मध्य प्रदेश के धार जिले के एक युवक से अवैध असलहो की खरीद करते थे।

रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ