Fatehpur Police: भटक रही नाबालिक दुष्कर्म पीड़ित, पुलिस ने पिता को भेजा जेल

अमौली/फतेहपुर: जनपद के थाना चांदपुर के अंर्तगत आने वाले एक गांव में 29 मई की रात गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर 15 वर्षीय नाबालिक लडकी के साथ दुष्कर्म किया, लडकी के द्वारा विरोध कर शोर मचाने पर आरोपी ने। पीड़ित के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया,

पीड़ित की मां ने बताया कि 29 मई की रात मैं और मेरे पति व उसी दिन आया हुआ मेरा भांजा खाना खा पीकर अपने जानवरों के घेरे में सोने चले गए थे, घर में मेरी नाबालिग पुत्री जिसकी उम्र करीब 15 वर्ष व मेरी वृद्ध सास सो रही थी, वही करीब रात्रि 12:45 बजे गांव का ही अंकित पुत्र शिव प्रताप पाल घर में पीछे से छत पर जाकर लगी सीढ़ी से घर के अंदर घुस गया

और नाबालिग पुत्री का मुंह दबाकर वही पास में पड़ी कुल्हाड़ी से जानमाल की धमकी देते हुए उसके साथ बलात्कार किया, पुत्री के विरोध करने पर व शोर मचाने पर अंकित ने जान से मारने की नियत से पुत्री के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के शोर मचाने पर घर के लोग व गांव वाले घर की तरफ दौड़े,

तभी आरोपी छत से कूद कर भागने लगा तब तक बदमाश का शक होने पर गांव के तमाम लोगों ने उसका पीछा किया, तभी गांव के किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसको पकड़ने के लिए पीछे से लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी आदि से प्रहार कर दिया गया, आरोपी के चोट लग गई, फिर भी वह अपने जानवरों के घेरा की तरफ अंधेरे में भाग गया और पकड़ में नहीं आया,

वही गांव वालों ने बताया कि जब पीड़िता के घर के अंदर गए तो पीड़िता चोटिल हालत में पड़ी हुई मिली, आपको बता दें पीड़िता के पिता के के द्वारा तुरंत रात में ही 112 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दी गई, रात में पुलिस मौके पर पहुंची किंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई,

बताते चलें अभी तक चांदपुर पुलिस के द्वारा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, पीड़िता और उसकी मां दर दर की ठोकरें खाने के लिए विवश है, वही पुलिस के द्वारा ले देकर उल्टा पीड़िता के पिता को ही 307, 504, 506 धारा लगाकर जेल भेज दिया।

संपादक के बारे में

Scroll to Top