फतेहपुर:- चांदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सठिगंवा में स्थाई पुलिस चौकी का पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के कर कमलों द्वारा उद्घाटन हुआ, कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उमेश त्रिवेदी ने किया वहीं इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने महिला सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि हम सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, समाज में भ्रूण हत्या, दहेज आदि को लेकर आवाज उठाना चाहिए, और बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने का प्रयास करना चाहिए यदि बच्चे शिक्षित होंगे तो आगे आने वाली 10 पीढ़ी शिक्षित रहेगी वहीं पुलिस अधीक्षक ने वृक्षारोपण को लेकर कहा कि हम सभी गांवो में फलदार पेड़ लगाकर बाग तैयार करें, ताकि 100 सालों तक वातावरण में ऑक्सीजन की कमी ना हो और लोगों को फल मिलते रहे। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, क्षेत्रधिकारी जाफरगंज दिनेश चंद्र मिश्रा, चांदपुर थाना प्रभारी आशुतोष सिंह, उप निरीक्षक राजेंद्र त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख सुशीला सिंह, एंटी करप्शन एंड सोशल डेवलपमेंट काउंसिल संगठन की टीम व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट

