Fatehpur Politics: अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा ने ओमप्रकाश राजभर का फूंका पुतला

फतेहपुर: अमौली कस्बे में आज अखिल भारत वर्षीय युवा यादव महासभा  फतेहपुर के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में ओमप्रकाश ।राजभर का पुतला फूंका गया और ओमप्रकाश राजभर मुर्दाबाद ,ओमप्रकाश राजभर होश में आओ आदि नारे लगाए गए, जिलाध्यक्ष ने बताया कि ओमप्रकाश राजभर द्वारा विगत दिनों यादव समाज पर अभद्र टिप्पडी की गई थी जिससे सम्पूर्ण यादव समाज मे आक्रोश में इसीलिए आज पुतला फूंका गया है

और कहा गया कि ओमप्रकाश राजभर सार्वजनिक रूप से यादव समाज से माफी मांगे नही पूरे जनपद में इसी तरह पुतले दहन किये जायेंगे इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ,अजय यादव जिला महासचिव,शैलेन्द्र यादव जिला कोषाध्यक्ष, सुघरसिं ह यादव उपाध्यक्ष,शिवपूजन यादव, अभिषेक यादव ,नीरज यादव, मिलान यादव, पिंटू यादव, कुलदीप, दिनेश, सोनू सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे

संपादक के बारे में

Scroll to Top