Fatehpur SMO Order: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डिप्टी सीएमओ को दिये अवैध नर्सिंग होमो में कार्रवाई करने का आदेश

फतेहपुर:- जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में बिना पंजीयन के संचालित होने वाले नर्सिंग होमो की खैर नहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डिप्टी सीएमओ को सख्त निर्देश देते हुए कहां की जनपद में बिना पंजीयन चल रहे नर्सिंग होमो को तत्काल बंद कराया जाए व उनके संचालन के ऊपर कानूनी कार्रवाई कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए वही इन दिनों विभिन्न समाचार पत्रों में जनपद के अनेक झोलाछाप डॉक्टरों की खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया जा रहा है।
वहीं शहर के राधा नगर रोड स्थित जे, एस, चैरिटेबल नर्सिंग होम शहर के कई स्थानों पर जगह बदल बदल कर पिछले 6 वर्षों से संचालित हो रहा है बिना डिग्री , बिना पंजीयन, बिना मानक, के पिछले 6 वर्षों से स्थान बदल बदल कर संचालित किया जा रहा है। पिछले दिनों इस नर्सिंग होम की खबर का प्रकाशन होते ही नर्सिंग होम के संचालक जितेंद्र सरोज ने अपने आप को राजनैतिक नेता व हाई कोर्ट का अधिवक्ता बताते हुए संवाददाता के ऊपर दबाव बनाने का भरपूर प्रयास किया परन्तु जब उन्हें लगा की खबर को प्रमुखता दे दी गई है

तो वही नर्सिंग होम संचालक ने आनन फानन में नर्सिंग होम का बोर्ड तक गायब कर दिया है।
वही नर्सिंग होम संचालक ने दूरभाष के जरिए यह खुलासा भी किया है की मुख्य चिकित्सा कार्यलय का एक बाबू अवैध नर्सिंग होमो को संरक्षण दे रहा है वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह नर्सिंग होम असोथर थाना क्षेत्र में संचालित होने की प्रबल संभावना है अब सोचने वाली बात है की पिछले 6 वर्षों से यह नर्सिंग होम शहर के विभिन्न जगहों पर संचालित हो रहा था तो फिर सक्षम अधिकारी की निगाहें क्यों नहीं पड़ी है।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top