Fatehpur Socide Case : हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर ग्राम में एक युवक द्वारा की गई आत्महत्या की कोशिश

फतेहपुर :  हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मकनपुर में मंगलवार की दोपहर 22 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया

जहाॅं उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे कानपुर  रेफर कर दिया । जानकारी के अनुसार मकनपुर गांव निवासी गनेश का पुत्र धर्मेन्द्र ने आज दोपहर घर में ही जहर खाकर जान देने की कोशिश की। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने तत्काल

उसे सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। जहाॅं इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुये कानपुर मेडिकल काॅलेज के लिये रेफर कर दिया।

रिपोर्ट : नितिन कुमार प्रजापति

संपादक के बारे में

Scroll to Top