Fatehpur Top News: तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

फतेहपुर: जनपद में 3 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पास्को कोर्ट की विशेष अदालत के अपर जिला जज ने मुलजिम दिनेश पासवान को फांसी की सजा सुनाई है, जिसमें अदालत ने महज 70 दिनों की सुनवाई में फांसी की सजा सुनाई है, सजा के साथ ही अदालत ने मुलजिम पर 75000₹ का आर्थिक दंड भी लगाया है,

यह पूरा मामला खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजरा ही गांव का है, जहां कौशांबी जनपद के कड़ेधाम थाना क्षेत्र के दादानगर का 25 वर्षीय दिनेश पासवान किराए पर घर लेकर अपनी मां के साथ रहता था, 15 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे बच्चे को नवरात्र में देवी प्रतिमा विसर्जन के दिन जब घर पर कोई नहीं था, तब दिनेश ने पड़ोस की 3 साल की बच्ची को सेव खिलाने के बहाने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया इस दौरान बच्चे की मृत्यु हो गई,

दिनेश ने बच्ची के शव को कमरे में रखे बिस्तरों के नीचे दबा दिया, ताकि किसी को पता ना चले काफी देर तक जब बच्ची का पता नहीं चला तो गांव में हलचल हुई, रात करीब 9:30 बजे लोगों ने दिनेश से अपना कमरा दिखाने को कहा तलाशी के दौरान बच्ची का शव कमरे में बरामद हुआ, मामला अलग-अलग समुदायों का होने के कारण गांव का माहौल गर्म हो गया था,

सूचना पर भारी मात्रा में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे, मृतका के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश वर्मा और सहायक शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र उत्तम न्यायालय के समक्ष पैरवी की, और अदालत के सामने 17 गवाहों के बयान दर्ज करवाएं, अदालत ने मंगलवार को आरोपी को मृत्युदंड यानी फांसी की सजा सुना दी।
अमन दीप सचान, प्रधान संपादक
sachanamandeep.info@gmail.com

संपादक के बारे में

Scroll to Top