Fatehpur Transfer: जनपद में 3 साल से अधिक तैनात अधिकारियों के तबादले

फतेहपुर:- राजस्व और विकास महकमे में 3 वर्ष से अधिक समय से तैनात कई अधिकारियों के हुए तबादले, डीआरडीए के पीडी अशोक निगम को प्रतापगढ़ डीसी मनरेगा के पद पर भेजा गया,उनकी जगह चंदौली जनपद के उपायुक्त स्वत: रोजगार पद पर रहे महेंद्र प्रसाद चौबे की तैनाती की गई,डीपीआरओ अजय आनंद सरोज को एटा भेजकर उनके स्थान पर गाजियाबाद से अनिल कुमार त्रिपाठी को तैनाती किया गया। डीसी मनरेगा पुतान सिंह को मथुरा स्थानांतरित किया गया है।जालौन से आए अशोक कुमार गुप्ता को उनकी जगह तैनाती की गई। डीडीओ रमेश चंद्रा को अयोध्या स्थानांतरित किया गया,और बीडीओ ऐश्वर्य यादव का भी तबादला,इसी क्रम में डीपीओ जया त्रिपाठी का भी तबादला। उनके स्थान पर डीपीओ भदोही को मिली तैनाती,

सदर तहसीलदार रहीं विदुषी सिंह पहुंची सुल्तानपुरउनके स्थान पर सर्वेश कुमार सिंह गौर की तैनाती हुई है। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता को बरेली भेजा गया है। बिजली विभाग के द्वितीय खंड के अधिशाषी अभियंता आरएन सिंह का भी तबादला बरेली जनपद के लिए किया गया। सिंचाई विभाग के ही अपर अभियंता विनोद यादव को बरेली और अपर अभियंता राजीव पाठक को कासगंज भेजा गया है। इन सभी अधिकारियों के जनपद में तीन वर्ष से अधिक का कार्यकाल पूरा कर चुका था,जिसको लेकर अधिकारियों के तबादले किए गए।

संपादक के बारे में

Scroll to Top