Fatehpur Update: चूहे ने उड़ाई दो दर्जन गांवों की बिजली…

हसवा/फतेहपुर : जनपद के  खागा खंड तृतीय के लतीफपुर उपकेंद्र में शनिवार रात ओसीबी मशीन में चूहा घुसने से मशीन फुंक गई। इससे क्षेत्र के लतीफपुर रन, बेंती फीडर बंद हो गए और 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। रविवार शाम को नई मशीन लगाने के बाद बिजली आपूर्ति चालू की गई। चूहों की वजह से पहले भी मशीन में तकनीकी खामियां आ चुकी हैं। बिजली न आने से करीब 25 गांव में बिजली आपूर्ति ठप होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोगों को पानी व अन्य समस्याओं से जूझना पड़ा। एसडीओ वीर बहादुर सिंह ने बताया कि चूहा घुसने से मशीन में तकनीकी खामियां आ गई थी। नई मशीन लगाकर आपूर्ति चालू की गई है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top