Fatehpur Update: जनपद में दो दिन से ही रही भारी बारिश के कारण मकान गिरने से एक वृद्ध व पांच मवेशियों की हुई मौत

फतेहपुर:  जनपद में दो दिन से हो रही भारी बरसात के कारण जोनिहा ग्राम एक मकान ढहने से मलबे में दबकर एक वृद्ध व पांच मवेशियों की मौत हो गयी। घटना के बाद ग्रामीणों ने मलबे को हटा कर वृद्ध को बाहर निकाला। घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहां कस्बे की है,

जहां लगातार हो रही भारी बारिश के चलते आज भोर पहर कालीदीन का मकान अचानक ढह गया। जिससे के चलते गृह स्वामी कालीदीन तथा एक भैंस, दो बकरी सहित पांच मवेशी मलबे में दबकर कर मौत हो गई। परिजनों की माने तो कि आज भोर पहर अचानक मकान का एक हिस्सा, जिसमें मवेशी रहते थे,

बरसात के चलते गिर गया जिसमें कल रात गृहस्वामी कालीदीन भी सोये हुए थे, जिसमें वह पांच मवेशी व गृहस्वामी कालीदीन दब गये। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा है। घटना की सूचना राजस्व टीम को भेजा गया है।
रिपोर्ट : नितिन कुमार प्रजापति

संपादक के बारे में

Scroll to Top