Fatehpur : मामला फतेहपुर जनपद की मलवा थाना क्षेत्र का है जहां कुछ महीनों पहले जमीन के मामले को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई थी , लेकिन इस मामले में पुलिस प्रशासन ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया, जिसके चलते पीड़ितों ने कोर्ट से गुहार लगाई और कोर्ट ने 7 आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने का आदेश दिया।
पूरा मामला :
आपको बता दें कि पूरा मामला मलवा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मजरे चखेड़ी गांव का है जहां के निवासी राकेश कुमार कोरी और उनके बड़े भाई की जमीन को
वीरेंद्र कुमार, विमल कुमार, धर्मराज निवासी जगदीशपुर मजरे चखेडी, फतेहबहादुर निवासी वाहिदपुर और अभिलाष कुमार निवासी मदारीपुर खुर्द ने गलत तरीके से बैमाना कराकर हड़प लिया,
लेकिन जब इसकी जानकारी राकेश को हुई तो उसने इसका विरोध किया,
7 जनवरी की शाम को उन दबंगों ने राकेश को अपने घर पैसा देने के बहाने बुलाया और उनकी हत्या करके शव रेलवे लाइन के पीछे फेंक दिया।
मृतक की पत्नी का बयान :
मृतक राकेश कुमार की पत्नी विनीता देवी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि जब वह मलवा में थाने एफ आई आर दर्ज करवाने गई तो उनकी f.i.r. ही नहीं लिखी गई,
बल्कि उल्टा सुलह करने का दबाव बनाया जाने लगा। चौकी प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह व सिपाही संदीप ने फोन करके मृतक के परिवारजनों को गालियां दी और फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल में डालने की धमकी भी दी।
बल्कि उल्टा सुलह करने का दबाव बनाया जाने लगा। चौकी प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह व सिपाही संदीप ने फोन करके मृतक के परिवारजनों को गालियां दी और फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल में डालने की धमकी भी दी।


