Fatehpur Update: फर्राटा पंखे से करंट लगने से 2 लोगों की मौत

 
फतेहपुर : हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कासी का पुरवा मजरे मऊपारा में बीती रात घर में सो रहे 58 वर्षीय अधेड़ के ऊपर फर्राटा पंखा गिर गया जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कासी का पुरवा मजरे मऊ पारा गांव निवासी स्व0 जगमोहन लोधी का पुत्र शिव सागर अपने कमरे में सो रहा था। बताते है कि बीती रात अचानक चलते चलते फर्राटा पंखा शिव सागर के उपर जा गिरा जिससे अधेड़ करंट लग जाने से मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया, दूसरी ओर खखरेरू थाना क्षेत्र के हड़चनपुर में सोमवार की शाम करंट की चपेट में आ जाने से 55 वर्षीय अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हड़चनपुर निवासी स्व0 चेतराम का पुत्र देशराज सोमवार की शाम 4 बजे खेत से काम कर घर आया और घर में गल्ला रखने वाली टंकी में टेक लगाकर बैठ गया।

बताया  जा रहा है कि उसने अपनी पत्नी से खाना मांगा उस वक्ता लाइट नही आ रही थी अचानक लाइट आ जाने पर टंकी में उतर रहे करंट की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। 

रिपोर्ट : नितिन कुमार प्रजापति

संपादक के बारे में

Scroll to Top