फतेहपुर: शहर के चौक चौराहा स्थित फैमिली न्यूट्रेशन क्लब का उद्घाटन पुलिस उपाधीक्षक नगर दिनेश चंद्र मिश्रा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात उन्होने प्रोपराइटर मनोज यादव से वार्ता की। श्री यादव ने बताया कि आज के दौर में ज्यादातर लोगों में मोटापा देखने को मिलता है।
जिसको समाप्त करने के लिए ही उन्होने इस क्लब का निर्माण किया है। उन्होने बताया कि वनज घटने से व्यक्तिगत फायदे भी होते हैं। जिसमें अच्छी नींद आना, अधिक चुस्ती फुर्ती, अच्छा महसूस करना, बिना सांस फूले चलना, अपने पंसद के कपड़े पहनना व परिवार और दोस्तों को अधिक समय देना शामिल है।
उन्होने बताया कि क्लब में निःशुल्क बाडी चेकअप भी किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएं। इस मौके पर बुद्धराज सिंह, केवी सिंह, पंकज त्रिपाठी, संजय सिंह, पीएन अवस्थी भी शामिल रहे।

रिपोर्ट: नितिन कुमार