FatehpurNews: नौनिहालों का राशन डकारने करने वाली स्वयं सहायता समूह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने की तैयारी

फतेहपुर:- विकासखंड विजयीपुर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र रारी का खाद्यान लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह द्वारा हडपने पर बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है, क्षेत्र के रारी ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र के करीब आधा सैकड़ा नौनिहालों को वितरित होने वाला खाद्यान ड्राई रासन जैसे रिफाइंड तेल चना की दाल गेहूं आदि खाद्य सामग्री को विजयीपुर ब्लॉक के लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह महेशपुर मठेठा ने प्राप्त तो कर लिया पर आंगनबाड़ी को नहीं उपलब्ध कराया,

जिससे गांव के नौनिहालों को खाद्य सामग्री बंटी तो लोगों ने शिकायत किया तब पूछताछ में आरोपी लक्ष्मी समूह ने खाद्य सामग्री रारी गांव के बाहर बने आंगनबाड़ी से चोरी हो जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया जिस पर मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल में शिकायत हुई तो बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने जांच में लक्ष्मी समूह को दोषी पाया जिसके विरुद्ध कार्रवाई के लिए विजयीपुर बीडीओ गोपीनाथ पाठक को निर्देशित किया है , अब देखना है आरोपी लक्ष्मी समूह पर कार्यवाही होती है या लीपापोती कर मामला खत्म कर दिया जाता है
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top