Fundamental rights / मौलिक अधिकार
• संविधान के भाग 3 में अनिश्चित 12 से 35 तक मुड़ अधिकारों का विवरण है।
• संविधान निर्माताओं ने अमेरिकी संविधान से प्रभावित होकर मूल अधिकारों को भारतीय संविधान में जोड़ा।
• संविधान के भाग 3 को ‘ भारत का मैग्नाकार्टा’ की संज्ञा दी गई है।
• मूल अधिकारों को संविधान द्वारा गारंटी एवं सुरक्षा प्रदान की गई है।
• मूल अधिकार चहुंमुखी विकास (भौतिक बौद्धिक नैतिक एवं आध्यात्मिक) के लिए अति आवश्यक हैं।
• मूल रुप से संविधान में सात मौलिक अधिकारों का वर्णन है –
– समता का अधिकार (अनुच्छेद 14-18)
– स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद19-22)
– शोषण के विरुद्ध अधिकार (अनुच्छेद23-24 )
-धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 25-28)
– संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार ( अनुच्छेद 29-30)
– संपत्ति का अधिकार (अनुच्छेद 31 )
– संवैधानिक उपचारों का अधिकार (अनुच्छेद32)
• संपत्ति के अधिकार को 44वें संविधान संशोधन अधिनियम 1978 द्वारा मूल अधिकारों की सूची से हटा दिया गया है।

