Ganesh Utsav: पुलिस सुरक्षा के साथ भाजपा नेता रूबी आसिफ खान ने किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में घर पर गणेश प्रतिमा स्थापित करने वाली भाजपा नेता रूबी आसिफ खान ने पुलिस सुरक्षा के साथ गणेश विसर्जन किया। उन्होंने कहा, कि ‘मैंने भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की, मेरे खिलाफ मौलानाओं के फतवे जारी हो गए हैं कि ये हिन्दु बन चुकी है,

अलीगढ़ में बीजेपी की महिला मोर्चा जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसके पीछे की वजह ये है कि उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर में गणेश प्रतिमा की स्थापना की थी। इसके बाद मौलानाओं ने विरोध जताया है। वहीं, रूबी आसिफ खान का कहना है कि मौलानाओं ने पहले भी उनके विरोध में पोस्टर लगवाए हैं और फिर से वह विरोध कर रहे हैं, लेकिन वह इससे डरने वाली नहीं हैं। उनका मानना है कि ईश्वर एक है।

रूबी आसिफ खान ने बताया कि मैंने 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की अपने घर में 7 दिनों के लिए स्थापना की थी, भाजपा नेता रूबी आसिफ खान ने कहा कि मेरे परिवार को जिंदा जला कर मार देने की धमकी मिलने लगी। बाहर निकलती हूं तो लोग कमेंट करते हैं। मुझे इनके फतवो से डर नहीं लगता है।’ मैंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की, थाने से कोई न काई मेरे घर के बाहर रहता है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top