भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, दोबारा मुख्यमंत्री बनना तय, शनिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी
Ahmedabad: विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भारी जीत के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ राज्य में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए इस्तीफा दे दिया। .
बीजेपी ने गुजरात में 182 सदस्यीय सदन में 156 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल और पार्टी के मुख्य सचेतक पंकज देसाई के साथ पटेल ने गांधीनगर स्थित राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंपा।

