Hamirpur:एनएच 34 पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी किशोर घायल

रिपोर्ट अमित प्रजापति संवाददाता हमीरपुर

एनएच 34 पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी किशोर घायल

मौदहा हमीरपुर
अज्ञात आटो ने किशोर को टक्कर मार दी।जिससे गंभीर हालत में कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से किशोर को गंमीर चोंटे होने के कारण सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
          नेशनल हाईवे 34 पर स्थित नरायच निवासी कामता प्रसाद का बारह वर्षीय पुत्र नरेश भैंस चरा कर घर जा रहा था।जैसे ही वह चंद्रावल पुल पर पहुंचा तभी छिरका की ओर से आ रही किसी अज्ञात आटो ने किशोर को जोरदार टक्कर मार दी।जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनो द्वारा घायल को कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से किशोर की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।जबकि आटो चालक टक्कर मार कर फरार हो गया है। आए दिन एक्सीडेंट हाईवे पर होते रहते हैं स्पीड ब्रेकर की कोई सुनवाई नहीं हुए अभी तक। आए दिन आप ऑटो चालक मनमानी करते जा रहे हैं प्रशासन भी कोई एक्शन नहीं ले रहा है

संपादक के बारे में

Scroll to Top