रिपोर्ट अमित कुमार संवाददाता हमीरपुर
पिता की शराब की आदत से परेशान युवक ने लगाई फांसी
हमीरपुर
पिता की शराब पीने की आदत से नाराज किशोर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।परिजनों द्वारख आनन फानन में किशोर को सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर किशोर का इलाज किया जा रहा है।मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरतरा निवासी रोहित (16)पुत्र रविकरन अपने पिता की शराब पीने की आदत से परेशान था।और अक्सर मना किया करता था।शनिवार को भी रविकरन शराब पीकर घर आया था।जिसको रोहित अपने पिता को समझाता रहा।उसी मे दोनो में विवाद बढ गया।जीसके बाद रोहित ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशश की।जिसे परिजनों द्वारा गंभीर हालत में कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर युवक का इलाज किया जा रहा है।फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

