Hamirpur : कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला द्वारा किया गया पत्रकारों को अपमानित,पत्रकारों में आक्रोश

रिपोर्ट अमित कुमार संवाददाता हमीरपुर

कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला द्वारा किया गया पत्रकारों को अपमानित,पत्रकारों में आक्रोश
मौदहा हमीरपुर
कोतवाली प्रभारी की कार्यशैली से पत्रकार संगठन के पत्रकारों ने पूर्व घोषणा के अनुसार रविवार सुबह दस बजे सय्यद प्रेस क्लब के पत्रकारों ने अपना धरना आरम्भ कर दिया।
    बीते पांच दिसम्बर को कस्बे के पत्रकार उमेश कुमार को साथ कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला द्वारा अपमानित करने के साथ ही हवालात में बंद करने से आहत पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को एक ज्ञापन सौंपते हुए कोतवाली प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने की मांग की थी।और मांग पूरी नहीं होने पर 13 दिसम्बर से त सील परिसर में अनशन की घोषणा की थी।जिस पर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को सौंपी थी।लेकिन मामले और जांच में विलम्ब होने पर रविवार की सुबह पूर्व घोषणा के अनुसार पत्रकारों ने अपना धरना शुरू कर दिया है।इस दौरान संगठन के संरक्षक कौशल किशोर.गुप्ता,अध्यक्ष ब्रजेश ओझा,महामंत्री उमेश कुमार, कमरुददीन,रवींद्र कुमार,किरन सिंह,अनूप कुमार, अनिल कुमार और नवल किशोर मौजूद रहे।
 पत्रकारों के इस धरने को लेकर कस्बे सहित जनपद के पत्रकारों में भारी रोष है।और पुलिस की कार्यवाही से नाराज होकर समाज सेवियों द्वारा भी पत्रकारों को समर्थन किया जा रहा है।जिसके चलते मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है

संपादक के बारे में

Scroll to Top