रिपोर्ट अमित कुमार,संवाददाता हमीरपुर उत्तर प्रदेश
पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के साथ साथ हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन
हमीरपुर
मौदहा कस्बा स्थित ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए, साथ ही प्रसारण द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों व लोगो को संबोधित कर किसान कानून के बारे में बताया।
बताते चलें कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिवस होता है, जिसके उपलक्ष्य में कस्बा मौदहा में ब्लॉक परिसर में उनके जन्म दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया, और साथ ही किसान गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, इस अवसर पर भाजपा नेता व हमीरपुर चेयरमैन कुलदीप निषाद, ब्लॉक प्रमुख मंजू निषाद, नगर मंडल अध्यक्ष अरविंद शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, महामंत्री अनूप सिंह, बीडीओ रत्नेश कुमार आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उनके जीवन के बारे में प्रकाश डाला, इसी दौरान किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव प्रसारण के माध्यम से किसानों को संबोधित करते हुए किसान बिल के बारे में जानकारी दी, कि किस तरह इस पर राजनीति हो रही है। यह बिल किसानों के हित में है, बेवजह किसान इन लोगों के बहकावे में न आएं। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बरदानी लाल गुप्ता, राजेन्द्र सोनी, लवलेश शिवहरे, आशीष सिंह, रेशु त्रिपाठी, छोटेलाल प्रजापति, राजेन्द्र मधुपिया, प्रमोद वर्मा सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे। वहीं मौदहा पूर्वी मण्डल के ग्राम सिसोलर स्थित कोआपरेटिव सोसाइटी में हमीरपुर डिस्ट्रिक कोआपरेटिव बैंक लि॰ महोबा के आयोजन में किसान सम्मान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्यातिथि शिवप्रकाश सिंह सेंगर जी (वरिष्ट भाजपा नेता ) व मण्डल प्रभारी श्रीमान उमाशंकर मधुपिया जी, अतुल सिंह परिहार मंडल अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता व किसान बंधु उपस्थित रहे। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर मौदहा में भी अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस मनाया गया।

