Hamirpur: संदिग्ध परिस्थितियों से फांसी लगाकर मजदूर की मौत

रिपोर्ट अमित कुमार संवाददाता हमीरपुर


संदिग्ध परिस्थितियों से फांसी लगाकर मजदूर की मौत

हमीरपुर

महोबा जनपद के ग्योडी निवासी लल्लू (40) पुत्र राम कुमार लम्बे समय से अपने फूफा फुल्लू रैदास निवासी रीवन के पास रहकर गांव के ही शुसीला कुश्वाहा के यहां पर मजदूरी करता था।लेकिन कुछ समय से उसने सुशीला के यहां से मजदूरी छोडकर गांव के ही मनीराम के यहां पर मजदूरी करने लगा था।
आज सुबह युवक ने गांव के बाहर नीम के पेड पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जबकि गांव के भोला यादव ने ने सुबह पांच बजे युवक को देखा था।इसलिए ऐसा लगता है कि घटना छः और सात बजे के बीच की हो सकती है।मृतक अविवाहित था और गाऔव मे ही लोगों के यहां पर मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था।जबकि मृतक के फूफा ने हत्या करने की बात कही है।फिलहाल सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top