Hamirpur Breaking: पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, पिता ने कहा बेटे की हुई है हत्या…

Hamirpur: हमीरपुर जनपद में सुमेरपुर थाना क्षेत्र के सुरौली बुजुर्ग के नारायणगिरी आश्रम के नजदीक एक किशोर का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक के पिता का आरोप है कि पुत्र की हत्या करके शव को पेड़ पर लटका दिया गया है।

पुलिस ने गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी बेटे की तलाश नहीं की।

उसने कहा कि आरोपियों ने उसके पुत्र की हत्या कर शव को पेड़ से टांग दिया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, सुरौली बुजुर्ग के डेरा निवासी रामचंद्र निषाद ने बताया कि उसका पुत्र लवकुश (16) गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था।
ई-रिक्शा चलाकर उसका सहयोग किया करता था। बीते 27 अप्रैल को अचानक वह गायब हो गया था। इस पर उसने गांव निवासी चोटी पुत्र बाबू, शिवबरन उर्फ सिंता, किशन पुत्र कमतू के खिलाफ पुत्र के गायब कर देने का आरोप लगाकर बीते 29 अप्रैल को एफआईआर दर्ज कराई थी।
आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को पूछताछ के लिए पकड़ा, लेकिन उसी दिन छोड़ दिया। 13 दिन बाद उसके बेटे का मृत

शरीर नारायणगिरी आश्रम के नजदीक यमुना नदी के किनारे पर बीहड़ के एक पेड़ से लटका मिला। पिता ने बताया कि गांव के एक किशोरी से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इस पर उसने अपने पुत्र पर कड़ाई बरतते हुए लड़की के परिजनों को भ

ी किशोरी को समझाने के लिए कहा था। आरोप लगाया कि किशोरी के परिजनों ने उसे न समझाकर उसके पुत्र को ही गायब कर दिया। इसके बाद हत्या कर पेड़ पर टांग दिया है। मंगलवार की शाम किशोर के शव को बकरी चलाने वाले एक बच्चे ने देखा था।
इस पर उसने गांव आकर जानकारी दी। सुबह गांव के लोग तलाश करते हुए उस स्थान पर पहुंचे और शव को लटकता हुआ पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना पाकर सीओ सदर राजेश कमल भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।

संपादक के बारे में

Scroll to Top