हमीरपुर:- यमुना और बेतवा नदी उफान पर हैं। यमुना का खतरे का निशान 103.632 मीटर है। शुक्रवार सुबह 8 बजे जलस्तर 105.110 मी पर रहा। 20 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से नदी बढ़ रही है। बेतवा अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। मौजूदा में बेतवा नदी का जलस्तर 104.270 मी है, जबकि खतरे का बिंदु 104.546 मीटर पर है।
नदियों के किनारे की निचली बस्तियों में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। शहर के चूरामन डेरा, राठ मार्ग के किनारे रह रहे परिवार सामान समेट कर ऊंचाई के स्थानों पर पहुंच रहे हैं।
शहर के गौरादेवी नई बस्ती, पुराना यमुना घाट, डिग्गी व सिडरा गांव के पास बाढ़ का पानी पहुंच गया है। वहीं कुरारा ब्लाक के पारा गांव जाने वाले मार्ग में बेतवा नदी की बाढ़ का पानी नाले व सड़क में भरा है।
शहर के गौरादेवी नई बस्ती, पुराना यमुना घाट, डिग्गी व सिडरा गांव के पास बाढ़ का पानी पहुंच गया है। वहीं कुरारा ब्लाक के पारा गांव जाने वाले मार्ग में बेतवा नदी की बाढ़ का पानी नाले व सड़क में भरा है।
जिससे आवागमन ठप है। मौदहा बांध निर्माणखंड के अधिशासी अभियंता करनपाल सिंह ने बताया दोनों नदियां ऊपरी क्षेत्रों से आ रहे पानी से बढ़ रही हैं। शहर से नदियों में गिरे गंदे नालों के पानी निकासी के चैनलों को बंद कर दिया गया है। बेतवा तटबंध पर बड़े देव बाबा स्थान के पास बंधे में पंपसेट लगाकर पानी को निकाला जा रहा है।
संभावित बाढ़ से प्रभावित स्थलों का डीएम ने लिया जायजा।
रिपोर्ट राशिद अली, संवाददाता

