Hamirpur News: हमीरपुर केशवबाबू शिवहरे बने सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

हमीरपुर:- जनपद के मौदहा कस्बा निवासी कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रतियाशी एवम जनपद के जाने माने समाजसेवक उधोग पति केशव बाबू शिवहरे को उनकी लोकप्रियता व्यापारियों एवम जनता के प्रति किए गए अच्छे कामों को देखते हुए।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक संजय गर्ग ने सपा व्यापार सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

केशव बाबू शिवहरे को सपा व्यापार सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद के व्यापारियों सहित आम जनमानस ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।केशव बाबू के घर पर बधाई देने वाले उनके समर्थकों एवम लोगो का ताता लगना सुरु हो गया है।बताते चले की केशव बाबू जनपद के जाने माने जनसेवक है।और कांग्रेस पार्टी से पूर्व में विधान सभा चुनाव लड़कर उन्होंने ने अपनी जनता के प्रति सभी पार्टियों को लोकप्रियता का दम दिखाया था।
रिपोर्ट नरेश साहू, संवाददाता

संपादक के बारे में

Scroll to Top