Hamirpur Police: पुलिस कर्मचारियों ने कोतवाली में साफ सफाई व श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश

हमीरपुर:- पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस के जवानों ने साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस के जवानों ने अपने कार्यस्थल को स्वच्छ बनाए रखने के लिए थाना, चौकियों मे श्रमदान किया। श्रमदान अभियान के तहत रविवार को जिले के सभी थाना,चौकियों परिसर में स्वच्छता के लिए पुलिस के जवानों ने साफ सफाई का कार्य किया,

एसपी कमलेश कुमार दीक्षित के दिशा निर्देशानुसार व सदर कोतवाली थाना के पर्यवेक्षण अधिकारी भरत कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मचारियों सरोज चौधरी, कमलेश यादव,विनोद, जितेंद्र यादव,प्रमोद चौहान, अशोक कांस्टेबल सहित अन्य कर्मचारियों ने सदर कोतवाली परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए श्रमदान किया। स्वच्छता अभियान के तहत जिले के सभी थाना चौकियों में तैनात पुलिस कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए श्रमदान किया गया।

पुलिस जवानों द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत थाना चौकी के परिसर में खिड़कियां दरवाजे, फर्नीचर, पेड़ों के सूखे पत्ते झाड़ियां बेकार की घास कूड़ा कचरा हुआ मकड़ी के जालों को हटाकर साफ सफाई की गई। वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के आवाहन पर सभी पुलिस कर्मचारियों से कार्यस्थल पर लगातार स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।
रिपोर्ट राम लखन, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top