Hardoi News: लखीमपुर में शहीद पत्रकार को दी गई अन्नुपूर्ण श्रद्धांजलि

कछौना हरदोई:- पत्रकार एसोसिएशन की ब्लॉक इकाई कछौना के अंतर्गत सहीद पत्रकार रमन कश्यप को दो मिनट का मौन रखकर अन्नुपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। और सरकार से उनके परिवार के भरण-पोषण के लिए मुवावजे की मांग की गई,

बताते चले लखीमपुर में खबर कवरेज करने के दौरान रमन कश्यप की हुई दर्दनाक मौत से परिवार सहित पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। जिसके चलते हरदोई पत्रकार एसोसिएशन की ब्लॉक इकाई कछौना के पत्रकारों ने सहीद पत्रकार रमन कश्यप को अन्नुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार से मांग की है कि जो मृत किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए कहा जा रहा है हम सभी पत्रकार साथी शासन प्रशसन से मांग कर रहे हैं,

वही धनराशि का मुआवजा सहीद पत्रकार रमन कश्यप के परिजनों को दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए ताकि उनके परिवार का भरण पोषण हो सके, इस दौरान हरदोई पत्रकार एसोसिएशन के जिला मंत्री मनोज तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष कछौना रामशंकर आजाद,उपाध्यक्ष अजय सिंह, आशु सिंह,गौरव मिश्रा,मोहित द्विवेदी,पीडी तिवारी,दीपक श्रीवास्तव,सौरभ श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top