जनपद के अमौली ब्लॉक के चांदपुर गांव में आयोजित ऐतिहासिक विराट बजरंग दंगल में देश भर से आये पहलवानों ने दिखाया दमखम
फतेहपुर : जनपद के अमौली ब्लॉक के चांदपुर गांव में आयोजित ऐतिहासिक विराट बजरंग दंगल में देश भर से आए सभी पहलवानों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन दांव पेंच दिखाए। वहीं नेपाल से पधारे लकी थप्पा और विक्की पंजाब के मध्य की कुस्ती आकर्षण का केंद्र रही,
लकी थप्पा ने दो पहलवानों विक्की (पंजाब) और मोंटी (मेरठ) को पटखनी दी और अक्षय (बनारस) के साथ लकी थापा की बराबर मे कुस्ती छूटी। अंतिम कुस्ती रबी दतिया (म.प्र.) और रितेश बनारस के बीच हुई । दंगल के बीच मे हुई बारिश भी हजारों दर्शकों का उत्साह तोड़ नही पाई और कोई भी दर्शक टस से मस नही हुआ,
बारिश के बीच तालियां बजाकर लोग पहलवानों का उत्साह वर्धन करते रहे।
कार्यक्रम आयोजन –
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान शिवशंकर तोमर की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ब्लाक प्रमुख अमौली सुशीला सिंह, उत्प्रेक्षा देवी, धर्मेंद्र सिंह अरूणेन्द्र ब्रजेश तोमर, गोरे सेंगर, अमित पांडेय पत्रकार विमलेश त्रिवेदी, शील चंद्र ,रजत प्रताप, पवन पांडेय , प्रकाश वीर,मुन्ना चौहान, आदि लोग मौजूद रहे।


