मिली जानकारी के अनुसार आईटी टीम ने रियल स्टेट और कांस्ट्रेसन से जुड़ी कंपनियों पर छापेमारी की, अभी तक आईटी टीम लखनऊ और कानपुर में रेड पूरी कर चुकी है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस कांस्ट्रेसन कंपनी पर छापेमारी हुई है
वह सपा के कद्दावर नेताश्याम सुंदर यादव और उनके भाई बिसन सिंह की है, जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह से ही आयकर विभाग की रेड चल रही है। यह रेड झांसी, कानपुर, नोएडा और लखनऊ में जारी हैं, सूत्रों की मानें तो ये कंस्ट्रक्शन कंपनी समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता श्याम सुंदर यादव और उनके भाई बिसन सिंह की है।
अब तक की जानकारी के मुताबिक लखनऊ में 2 स्थानों पर, झांसी में 8 ठिकाने, कानपुर में 6 स्थानों पर टीम पड़ताल में जुटी हैं, इस ऑपरेशन के लिए लगभग तीन दर्जन टीमें गठित की गई हैं, मिली जानकारी के अनुसार अभी आईटी टीम झाँसी में 7 , कानपुर में 6 और लखनऊ में 2 स्थानों पर कार्यवाही में जुटीं है।
उत्तर प्रदेश: टैक्स चोरी को लेकर आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के कई बड़े शहरों में छापेमारी की जिसमे लखनऊ,झाँसी, नोएडा और कानपुर शामिल हैं,

