IND VS AUS : रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया, हार्दिक पांड्या ने खेली शानदार 71 रनों की पारी
IND VS AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया,
पारी की शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया मैच में अपनी पकड़ बनाए हुए थी, लेकिन बीच में ऑस्ट्रेलियाई पारी डगमगाई लेकिन बाद में मैथ्यू वेड की तूफानी पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया जीत दर्ज करने में सफल रहा
भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने शानदार पारी खेलते हुए 30 गेंदों में 71 रन बनाए वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे बल्लेबाज केएल राहुल ने 55 रनों और सूर्य कुमार यादव ने 46 रनों की बेहतरीन पारी खेलीं ,
जिसके बदौलत भारत ऑस्ट्रेलिया के सामने 209 रनों का लक्ष्य खड़ा करने में सफल रहा।
लेकिन 209 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रोकने के लिए काफी नहीं था, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने पहले ओवर से अपने खौफनाक इरादे जाहिर कर दिए थे, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पदार्पण कर रहे कैमरन ग्रीन ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 30 गेंदों में 61 रन की बेहतरीन पारी खेली , बीच में ऑस्ट्रेलियाई पारी थोड़ी देर के लिए डगमगाई लेकिन मैथ्यू वेड ने अपनी 45 रनों तूफानी पारी के चलते हैं ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी।

