India;जहाजरानी मंत्रालय हुआ बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय

जहाजरानी मंत्रालय हुआ बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय

नयी दिल्ली
सरकार ने जहाजरानी मंत्रालय का नाम बदलकर बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात में घोघा और हजीरा के बीच रोपैक्स फेरी सर्विस प्रारंभ करने के मौके पर अपने संबोधन में यह जानकारी दी।
उन्होंने वर्चुअल संबोधन में कहा अब जहाजरानी मंत्रालय का नाम बदला जा रहा है। अब यह मंत्रालय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय के नाम से जाना जायेगा।

संपादक के बारे में

Scroll to Top