India; अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना की अवधि बढ़ी

अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना की अवधि बढ़ी
नयी दिल्ली
सरकार ने कोरोना महामारी के मद्देनजर अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना को अगले साल 30 जून तक बढ़ा दिया है।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने पिछले दिनों एक बैठक में अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना 30 जून 2021 तक विस्तारित कर दी है। यह भी निर्णय लिया गया कि योजना के तहत राहत को 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिया जाए तथा कोविड-19 महामारी के दौरान बेरोजगार हुए कामगारों को राहत प्रदान करने की पात्रता शर्तों में शिथिलता प्रदान की जाए।

संपादक के बारे में

Scroll to Top