कोरोना संक्रमण से बचने के लिए रेलवे ने संभाली कमान,5601 कोविड केयर कोच
ANI तस्वीर
इंडिया:- देश में लगातार कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है जिसको लेकर कोरोना के खिलाफ जंग में रेलवे भी अपनी भूमिका निभा रहा है। रेलवे ने ऑक्सीजन की सप्लाई करने के साथ ही, कोरोना से बचने के लिए कोविड केयर कोच की तैनाती भी स्टेशनों पर शुरू कर दी गई है। कोरोना से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए 5,601 कोचों को कोविड केयर सेंटर के रूप में बदल दिया गया है। इसमें 3,816 ट्रेन के डिब्बे स्टेशनों पर तैनात कर दिया गया है।

