भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी किरण बेदी को पांडुचेरी के उप राज्यपाल पद से हटा गया, राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को यह जानकारी दी गई, पांडुचेरी के उपराज्यपाल पद से हटा दिया गया है,राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यालय से जारी पत्र में बताया गया है कि डॉ किरण बेदी को पांडुचेरी के उप राज्यपाल पद से हटा दिया गया है पत्र के अनुसार तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदर राजन को पांडूचेरी के उपराज्यपाल पद का अतिरिक्त कार्यभार संभालने का निर्देश जारी किया गया है वहीं सुंदरराजन पांडुचेरी के उपराज्यपाल पद के लिए नियमित व्यवस्था होने तक वहां का कार्यभार संभालेगी।

