Indian Navy: भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत दुश्मनों से लोहा लेने के लिए तैयार

दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार है  भारत का पहला स्वदेशी युद्धपोत

   (आईएनएस विक्रान्‍त )  

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना की शक्ति अब और भी अधिक बढ़ जायेगी क्योंकि भारत का पहला स्‍वदेशी विमानवाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रान्‍त बनकर तैयार हो गया है। इसे अगले महीने भारतीय नौसेना को सौंप दिया जायेगा ,

जिससे की समुद्री मोर्चे  पर  भारत की पकड़ और भी मजबूत हो जायेगी। 
वाइस एडमिरल एस. एन. घोरमडे ने दी जानकारी –
भारतीय नौसेना के उपप्रमुख वाइस एडमिरल एस. एन. घोरमडे ने बताया कि आईएनएस विक्रान्‍त के उपकरणों का निर्माण देश के 18 राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में हुआ है

जिनमें अंबाला, दमन, कोलकाता, जालंधर, कोटा, पुणे और नई दिल्‍ली शामिल हैं, आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 सितंबर को नौसेना को आईएनएस विक्रांत सौपेंगे।
अब नये अंदाज में

संपादक के बारे में

Scroll to Top