IPC Sections: भारतीय दंड संहिता की कुछ प्रमुख धाराएं..

भारतीय दंड संहिता की कुछ प्रमुख धाराएं —


आईपीसी धारा 300- हत्या।

आईपीसी धारा 301- जिस व्यक्ति की मॄत्यु कारित करने का आशय था उससे भिन्न व्यक्ति की मॄत्यु करके आपराधिक मानव वध करना।
आईपीसी धारा 302- हत्या के लिए दण्ड।
आईपीसी धारा 303- आजीवन कारावास से दण्डित व्यक्ति द्वारा हत्या के लिए दण्ड।
आईपीसी धारा 304- हत्या की श्रेणी में न आने वाली गैर इरादतन हत्या के लिए दण्ड।
आईपीसी धारा 304क- उपेक्षा द्वारा मॄत्यु कारित करना.
आईपीसी धारा 304ख- दहेज मृत्यु।
आईपीसी धारा 305- शिशु या उन्मत्त व्यक्ति की आत्महत्या का दुष्प्रेरण।

आईपीसी धारा 306- आत्महत्या का दुष्प्रेरण।
आईपीसी धारा 307- हत्या करने का प्रयास ।
आईपीसी धारा 308- गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास।
आईपीसी धारा 309- आत्महत्या करने का प्रयास।
आईपीसी धारा 310- ठग।
आईपीसी धारा 311- ठगी के लिए दंड।
आईपीसी धारा 312- गर्भपात कारित करना।
आईपीसी धारा 313- स्त्री की सहमति के बिना गर्भपात कारित करना।

आईपीसी धारा 314- गर्भपात कारित करने के आशय से किए गए कार्यों द्वारा कारित मृत्यु।
आईपीसी धारा 315- शिशु का जीवित पैदा होना रोकने या जन्म के पश्चात् उसकी मॄत्यु कारित करने के आशय से किया गया कार्य।
आईपीसी धारा 316- ऐसे कार्य द्वारा जो गैर-इरादतन हत्या की कोटि में आता है, किसी सजीव अजात शिशु की मॄत्यु कारित करना।
आईपीसी धारा 317- शिशु के पिता या माता या उसकी देखरेख करने वाले व्यक्ति द्वारा बारह वर्ष से कम आयु के शिशु का परित्याग और अरक्षित डाल दिया जाना।
आईपीसी धारा 318- मृत शरीर के गुप्त व्ययन द्वारा जन्म छिपाना।
आईपीसी धारा 319- क्षति पहुंचाना।
आईपीसी धारा 320- घोर आघात।

संपादक के बारे में

Scroll to Top