Jalaun: एसडीएम ने बाबई चिकित्सालय का किया निरीक्षण

एसडीएम ने बाबई चिकित्सालय का किया निरीक्षण

(संवाद सूत्र इंडिपेंडेंट इंडिया)कालपी:- बुधवार को उपजिलाधिकारी कौशल कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबई में पहुंचकर कोविड-19 की टेस्टिंग तथा उपचार की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए विभागीय कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
टेक्नीशियन जितेंद्र मोहन सिंह तथा राघवेंद्र सिंह ने अवगत कराया कि प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ वीर प्रताप सिंह होम आइसोलेशन में हैं। अस्पताल के लैब में कोरोना के संदिग्ध मरीजों की टेस्टिंग की जाती है। बुधवार को तीन लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है। उप जिलाधिकारी ने मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों से कोविड-19 की टेस्टिंग करने पर जोर दिया उन्होंने कहा कि जिन भी लोगों की रैपिड एंटीजन टेस्ट कराए जाएं उनको जागरूकता एवं उपचार की विधि के लिए पर्चो का वितरण किया जाए। मरीजों के उपचार की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि लक्षणयुक्त मरीजों को कोरोना के उपचार के लिए प्रेरित किया जाए। कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से उपजिलाधिकारी संतुष्ट नजर आए।
By Ajay Bajpai, Bureau Chief

संपादक के बारे में

Scroll to Top