Jalaun: नगर में दवा एवं हाईपोक्लोराइड का छिड़काव जोरों पर

नगर में दवा एवं हाईपोक्लोराइड का छिड़काव जोरों पर

(संवाद सूत्र, इंडिपेंडेंट इंडिया)कालपी:- कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण करने के लिए उप जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन एवं कर्मचारियों के द्वारा नगर में सैनिटाइजर,दवा छिड़काव एवं स्वच्छता अभियान चलाकर कालपी के बाशिंदों को जागरूक किया गया।
शासन के द्वारा लॉकडाउन की अवधि बढ़ जाने पर कोविड-19 आपदा से संबंधित होल्डिंग, बैनर,तथा दीवार लेखन एवं माइक की घोषणाओं के माध्यम से पालिका कर्मचारियों के द्वारा जानकारियां उपलब्ध कराई गई। इसी प्रकार विशेष सफाई अभियान के तहत नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे तथा पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार की देखरेख में दर्जन भर से अधिक मुहल्लों में नाले नालियों की सफाई कराकर दवा का छिड़काव किया। 
अभियान के तहत नगर में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव करके सैनिटाइज किया गया। हरभूषण सिंह चौहान, शिशुपाल सिंह यादव, अशोक कुमार ,सरफराज खान आदि कर्मचारी विशेष अभियान में जुटे रहे।
By Ajay Bajpai, Bureau Chief

संपादक के बारे में

Scroll to Top