Jalaun: मुख्य बाजार में भीड़ उमड़ने से उड़ी सोशल डिस्टनसिंग की धज्जियां

(संवाद सूत्र,इंडिपेंडेंट इंडिया)कालपी:- कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए 10 मई की सुबह 7:00 बजे तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। सब्जी दूध तथा किराने की दुकानों को सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक खोलने की रियायत मिली हुई है 7 मई की सुबह से ही सब्जी मंडी, सदर बाजार, बजरिया तथा गणेशगंज बजरिया में फल सब्जी की दुकानें खुलने पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 8-9 बजे मुख्य बाजार टरननगंज में फल, सब्जी के अलावा किराना की दुकाने धड़ाके से खुलने से ग्राहक उमड़ पड़े। कई जगह पर कॉस्मेटिक, लोहा, कपड़े ,जूते,ऑटोपार्ट्स की दुकानदारों ने भी अपनी-अपनी दुकानों के शटर आधे आधे उठा दिए। बाजारों में खरीददारों

की भीड़ उमड़ने से कई बार जाम के हालात भी बन गए। 

भीड़ की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ बाजार में भ्रमण करते हुए निर्धारित समय 11:00 बजे दुकानें बंद कराई गई। बाद में बाजार की सड़कों में सन्नाटा छा गया।
वही कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह द्वारा माइक के माध्यम से जानकारी दी अनावश्यक कार्य से घूमने वाले दो पहिया,चारपहिया,वाहन मालिकों के वाहन होंगे सीज,बाजार में भी वाहनों का रहेगा प्रतिबंध।
By Ajay Bajpai, Bureau Chief

संपादक के बारे में

Scroll to Top