Jalaun News: अराजक तत्वों द्वारा मंदिर की कुछ मूर्तियां खंडित कर नादिया की मूर्ति उखाड़ ले जाने से हुआ तनाव

जालौन:- कालपी के मोहल्ला टर्नलगंज मैं स्थित एक प्राचीन मंदिर की रात्रि के समय कुछ अराजक तत्वों द्वारा कुछ मूर्तियां खंडित किए जाने एवं नादिया बाबा की मूर्ति को उखाड़ ले जाने से नगर में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। हालांकि प्रशासन द्वारा तत्काल एक्शन लेने से तथा नादिया की दूसरी मूर्ति तुरंत स्थापित करने के बाद तनाव कम किया जा सका।
   कालपी नगर में मुख्य बाजार टर्नलगंज में बहुत प्राचीन राम जानकी मंदिर है जिसके बगल में काफी प्राचीन शिव जी का मंदिर है।

शिवजी के मंदिर में रात्रि के समय कुछ अराजक तत्वों द्वारा मंदिर में लगी कुछ प्राचीन मूर्तियों को खंडित करके शंकर जी के पास लगी नादिया की मूर्ति को रात्रि के समय उखाड़ ले जाने से नगर में तनाव का वातावरण उत्पन्न हो गया। इसकी जानकारी होने पर कुछ हिंदूवादी संगठनों ने प्रशासन को इसकी सूचना देकर अविलंब कार्रवाई किए जाने की मांग की। सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी कौशल कुमार, क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र श्रीवास्तव, एवं थाने से काफी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा तथा नादिया जी की दूसरी मूर्ति की वहां पर स्थापना कराई। तथा आश्वासन दिया कि ऐसे अराजक तत्वों को पता करके शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
रिपोर्ट अजय बाजपेई, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top