Jalaun News: एसडीओ तथा जेई ने चलाया बिजली चैकिंग अभियान

जालौन:- गुरुवार को भोर सुबह बिधुत विभाग के उप खंड अधिकारी आदर्श राज के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा विभिन्न स्थानों में चैकिंग अभियान चलाया गया।

चैकिंग अभियान की खबर से कई जगह हड़कंप मच गया।
पावर कारपोरेशन के निर्देश के अनुरूप उप खंड अधिकारी, अवर अभियंता राजेश शाक्य विभागीय कर्मचारियों तथा पुलिस टीम की मौजूदगी में कालपी नगर के कागजीपुरा, रामचबूतरा, टरननगंज सहित कई इलाकों में बिजली की चैकिंग की गई। इस दौरान उपभोक्ताओं के लोग भी चैक किए गए।

दरअसल बिजली चोरी पर नियंत्रण करने तथा राजस्व वृद्धि करने को लेकर विभाग के द्वारा गतिशीलता से कार्य किया जा रहा है। चैकिंग अभियान के दौरान उप खंड अधिकारी आदर्श राज तथा अवर अभियंता राजेश कुमार शाक्य ने उपभोक्ताओं को बिजली बिल समय से जमा करने की हिदायत दी।

बिभाग के द्वारा चलाई जा रही एक मुश्त समाधान योजना में बकाया बिल में व्याज माफी के बारे में जानकारी देते हुए उपभोक्ताओं को जागरूक किया।
रिपोर्ट अजय बाजपेई, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top