जालौन:- खराब तथा पुराने उपकरणों एवं मशीनरी होने की वजह से नगरीय पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। सरकारी नलकूप नम्बर एक का सबमर्सिबल मोटर फुंकने के फलस्वरूप नगर के तीन मुहल्लो में पानी सप्लाई ठप्प होने से नागरिकों को दिक्कतो से जूझना पड़ रहा है,
प्राप्त जानकारी के अनुसार कालपी के नगरीय पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के लिए अलग-अलग स्थानों में जल संस्थान के 1नलकूप स्थापित है। चूंकि विभाग तथा ठेकेदारों की कमियों के कारण नलकूप में खराबियां होने के मामले आये दिन प्रकाश में आते रहते हैं।
बीते 16 नवम्बर को जल संस्थान के परिसर में स्थित नलकूप नम्बर एक का 30 हार्स पावर का सबमर्सिबल मोटर फुंक गया फलस्वरूप हरीगंज, दमदमा, मिर्जा मंडी, इंदिरा नगर समेत आधा दर्जन मुहल्लो की पेयजल आपूर्ति ठप्प हो गई। विभागीय अवर अभियंता सभापति सिंह यादव ने बताया
कि नलकूप नम्बर एक के खराब समरर्सिबिल मोटर को बदलने की कार्यवाही शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि जल्द मोटर बदल कर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर लौट आयेगी।

रिपोर्ट अजय बाजपेई, ब्यूरो चीफ