Jalaun News: साइकिल रैली निकालकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

जालौन:- कालपी के अलग-अलग स्थानों में छोटे लोहिया स्व० जनेश्वर मिश्रा की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आवाहन पर कार्यकर्ताओं के द्वारा साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सपाइयों ने स्व०जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण करके उनके पद चिन्हों पर चलने का आव्हान किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पूर्वाहन 11:00 बजे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गल्ला मंडी कालपी के परिसर एकत्रित हो गए।

मंडी परिसर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जनपद के प्रभारी पूर्व मंत्री रामाधार राजपूत झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। सपा कार्यकर्ताओं की साइकिल यात्रा मोती नगर जोलहूपुर मोड़ होते हुए ग्राम छौक में पहुंची। स्थानीय नगर के दुर्गा मंदिर हाईवे चौराहे में सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा की जयंती मनाई गई इस मौके पर जिला महासचिव जैनुलाब्दीन हाजी अजमत खान पूर्व ब्लाक प्रमुख समर सिंह गुड्डू ,शिवपाल सिंह यादव राघव अग्निहोत्री, इरशाद खान अरविंद यादव

सभासद पुष्पेंद्र सिंह सेंगर राजकुमार चौरसिया कमर अहमद सैफ अली मनोज यादव कपूर सिंह यादव कलीम अंसारी नफीस राईन, गोपाल यादव समेत सैकड़ों लोग साइकिल तथा बाइक पर सवार होकर साइकिल यात्रा में शामिल हुए। शामिल कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते हुए चल रहे थे पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार पूरी तरीके से विफल हो चुकी है उन्होंने कहा कि जनता परिवर्तन चाह रही है इसके परिणाम जल्द ही सामने आएंगे सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर स्थानीय प्रशासन बेहद चौकस रहा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समेत सब इंस्पेक्टर तथा भारी पुलिस बल मौजूद रहे।
रिपोर्ट अजय बाजपेई, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top