कानपुर। जनपद के साढ़ थाना क्षेत्र के बैजूपुर गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां भाई के द्वारा रखी ना बंधवाने पर 14 साल की बहन ने फंदे से लटक कर जान दे दी।
कुछ दिनों से भाई-बहन में अनबन चल रही थी सोमवार दोपहर बहन ने राखी बांधने की जिद की तो भाई उसे डांटकर ननिहाल चला गया, 5 घंटे बाद शाम को घर लौटा तो बहन का शव से फंदे से लटकता मिला।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल करवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
