Kanpur News: कविता पब्लिक स्कूल की छात्रा अक्षरा गुप्ता को सुंदर लेख लिखने के लिए किया गया सम्मानित

कानपुर:- कविता पब्लिक स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा अक्षरा गुप्ता को सुंदर लेख लिखने के लिए किया गया  सम्मानित।
आपको बताते चलें नौबस्ता गल्ला मंडी के-डी-ए- कॉलोनी स्थित कविता पब्लिक स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा अक्षरा गुप्ता को कानपुर विकास प्राधिकरण की विशेष कार्याधिकारी आदरणीया श्रीमती रेनू पाठक जी द्वारा सुंदर लेख लिखने के लिए सम्मानित किया गया

एवं टिफिन एवं वस्त्र और विद्यालय के सजग प्रहरी के-के- बाजपेई भारतीय जी को एक पुस्तक भेंट कर उत्साहवर्धन किया जिसके साथ ही के- डी- के-एल- शास्त्री इंटर कॉलेज एवं कविता पब्लिक स्कूल विद्यालय परिवार का उत्साह वर्धन किया गया। जिसके लिए विद्यालय के सजग प्रहरी के-के-बाजपेई भारतीय जी ने संपूर्ण विद्यालय परिवार की ओर से आदरणीया जी का हृदय से बहुत-बहुत साधुवाद अर्पित किया।

संपादक के बारे में

Scroll to Top