Kanpur : कानपुर में एक महीने पहले गुजैनी स्थित एक घर 70 हजार की चोरी हुई थी इसी मामले को लेकर पुलिस ने बुधवार को बर्रा-8 कच्ची बस्ती निवासी चंद्रशेखर उर्फ भूत नामक व्यक्ति को पकड़ा।
वह स्मैक के नशे में डूबा हुआ था फिर भी पुलिस ने उससे किसी तरह से चोरी के बारे में पूछा तो उसने जूही लाला कॉलोनी में रहने वाली अपनी बहन रेनू के विषय में बताया।
वह स्मैक के नशे में डूबा हुआ था फिर भी पुलिस ने उससे किसी तरह से चोरी के बारे में पूछा तो उसने जूही लाला कॉलोनी में रहने वाली अपनी बहन रेनू के विषय में बताया।
उसने यह भी बताया कि वह चोरी का सामान वही रखता है पुलिस नशे की हालत में ही उसे लेकर रेनू के घर पहुंची, जहां तलाशी में उन्हें 2.50 लाख रुपये नकद सहित कुल 50 लाख रुपये के हीरे, सोने और चांदी के जेवरात भी मिले। यह सब देखकर पुलिस के होश उड़ गए। गोविंदनगर पुलिस ने भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस कमिश्नर ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया है। डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि दबौली में 16 अक्तूबर को ब्यूटी पार्लर चलाने वाली काम्या वाधवानी के घर चोरी हुई थी

गोविंदनगर पुलिस ने केस दर्ज किया था। सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हुआ था। वह चोर चंद्रशेखर उर्फ भूत ही था। पुलिस जब उसकी निशानदेही पर रेनू के घर पहुंची तो एक छोटे से कमरे में रखी कई पोटलियों में जेवरात छिपाए गए थे।
सूत्रों मिली जानकारी के मुताबिक जब पुलिस चन्द्रशेखर से पूछताछ कर रही थी तो वह अचानक बेचैन होने लगा। पुलिस से स्मैक मांगने लगा। कहने लगा मुझे पुड़िया चाहिए.. वर्ना मर जाऊंगा। वह कांपने लगा। तब पुलिस ने चंद्रशेखर के पास से बरामद पुड़िया में से थोड़ी दी तब उसने जुबान खोली।
जब पुलिस ने पूछा कि इतना कैश और जेवरात होने के बाद भी उसकी यह दशा है तो वह बोला.. मुझे मेरी बहन पुड़िया के लिए पैसे देती थी..चोरी के गहने मैं उसे दे देता था।
आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी अब तक यह नहीं बता पाए हैं ये पूर माल कितनी चोरियों का है। कहां-कहां चोरी की। आशंका है कि दर्जनों बड़ी चोरी को आरोपियों ने अंजाम दिया है।
रेनू के घर से बरामद हुआ समान —
हीरे की 2 अंगूठियां, 21 कंगन, सोने की 21 अंगूठियां, 4चेन, पांच जोड़ी टप्स, सोने के तीन लॉकेट, एक ब्रेसलेट, दो बाले,1 सोने का हेयरबैंड, 6 मंगलसूत्र, 9 सोने के लॉकेट, 20 चांदी की प्याले, 14 जोड़ी चांदी की पायल, चांदी के दो सिक्के, 31 बिछिया, चांदी का एक कड़ा बरामद हुआ है।