कानपुर देहात: गणेश महोत्सव के पांचवे दिन रविवार को पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही, भोगनीपुर क्षेत्र के सिजौर गांव में बच्चों के द्वार झांकियां सजाई गई, जहां भगवान शंकर व भूतप्रेत संग भक्तों ने जमकर नृत्य किया, वही गणेश पूजा समिति के सदस्यों ने आरती की,
बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, राधा के वेश में आराध्या के द्वारा मनमोह देने वाला नृत्य किया गया, तो वही भगवान शंकर के वेश में रीतू सचान भूतों के संग तांडव करती नजर आई,पूजा समिति के लोगों के द्वारा बाबा भोलेनाथ की आरती उतारी गई, इस मौके अमन, आराध्या, प्रियांशी सचान, रीतू,दीपिका,अंजली,सुनील विशाल आदि भक्त मौजूद रहे।

